68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ 18 सितम्बर से

रायपुर – 16 सितम्बर’ 2025

   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का परिचालन का राजिम रेलवे स्टेशन से दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जा रहा है साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है । 

  यह गाड़ी 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सेवा का परिचालन राजिम रेलवे स्टेशन से दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जाएगा । यह गाड़ी दिनांक 19 सितम्बर, 2025 से नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा प्रतिदिन दोनों छोर से राजिम और रायपुर से संचालित की जाएगी । 

         इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी, 02 पावरकार सहित कुल 08 कोच के साथ राजिम और रायपुर के बीच चलेगी । 

           *यह गाड़ी दिनांक 19 सितम्बर, 2025 से 68766 रायपुर-राजिम मेमू एवं 68767 राजिम-रायपुर नई मेमू पैसेंजर की नियमित समय सारणी:-*👇🏻

[ 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है :- रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया गया । दोनों गाड़ियो की रायपुर एवं राजिम रेलवे स्टेशनों की नई समय सारणी इस प्रकार है:- 👇🏻

गाड़ी संख्या 68760 रायपुर -राजीम मेमू पैसेंजर जिसका दिनांक 19 सितंबर 2025 से नियमित परिचालन के समय अभनपुर स्टेशन पर स्टॉपेज इस प्रकार पढ़ा जाए ।
अभनपुर स्टेशन पर 09:58 बजे आगमन एवं 10:00 बजे प्रस्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *