रायपुर, 17 सितंबर 2025:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत राजिम स्टेशन से कल दिनांक 18 सितंबर 2025 को 68766/68767 रायपुर–राजिम–रायपुर नई मेमू ट्रेन सेवा तथा रायपुर से अभनपुर तक चल रही 2 मेमू ट्रेन सेवाओं 68760/68761 एवं 68762/68763 का राजिम स्टेशन तक विस्तार का शुभारंभ से किया जा रहा है ।
इन सेवाओं का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर, 2025 को प्रातः 10.30 बजे राजिम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा ।
राजिम-रायपुर-राजिम नई मेमू ट्रेन सेवा तथा रायपुर से अभनपुर तक चल रही 2 मेमू ट्रेन सेवाओं के विस्तार के साथ यात्रियों को रायपुर एवं राजिम के बीच और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध होगी ।
नई मेमू ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी कोच और 02 पावरकार सहित कुल 08 कोच होंगे, जो राजिम और रायपुर के बीच नियमित यात्रियों की सेवा प्रदान करेंगे ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे इन सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।
