बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भाजपा-परिवार ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ निवासी त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साय ने इस नई नियुक्ति के लिए बैस को बधाई देकर प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य होने के कारण झारखंड और छत्तीसगढ़ की मिली-जुली संस्कृति है और बैस की नियुक्ति से इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजने व सँवारने में सहायता मिलेगी। इसी तरह बहुत-सी समस्याएँ भी दोनों राज्यों की एक-सी हैं और छत्तीसगढ़ से केंद्र में प्रतिनिधित्व करने के कारण बैस के मार्गदर्शन में इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का लाभ लेकर झारखंड श्री बैस के मार्गदर्शन में प्रगति के पथ पर तेज़ी से अग्रसर होगाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *