विधायक विकास उपाध्याय ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर क्षेत्र वासियों को एक नवनिर्मित रथ प्रदान किया

*हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत अधिक महत्व होता है- विकास उपाध्याय*
रायपुर।संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने कुकुर बेड़ा वासियों को जगन्नाथ भगवान को समर्पित करते हुए रथ यात्रा के उपलक्ष्य में इन्हें नवनिर्मित एक रथ प्रदान किया है। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत अधिक महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ के महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस बार 12 जुलाई को यह रथयात्रा निकाली जाएगी।
विकास उपाध्याय ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित करते हुए कुकुरबेडा वासीयों को एक भव्य रथ प्रदान किया है। लकड़ी से बने इस रथ को बहुत कम समय में तैयार किया गया।जिसे कुकुरबेडा वासियों को आज सौंप दिया गया। रथ यात्रा का मुख्य रूप से आयोजन उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर से होता है। इस यात्रा में भक्तों का तांता लग जाता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से भक्तों को इस यात्रा में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पाएगा।रायपुर में भी कोरोना गाइड लाइन के हिसाब से यह यात्रा निकाली जाएगी।
विकास उपाध्याय ने बताया भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा का विशाल रथ 10 दिनों के लिए बाहर निकलता है। इस यात्रा में सबसे आगे बलभद्र का रथ चलता है जिसे तालध्वज कहा जाता है। मध्य में सुभद्रा का रथ चलता है जिसे दर्पदलन या पद्म रथ कहा जाता है। सबसे अंत में भगवान जगन्नाथ का रथ चलता है जिसे नंदी घोष कहा जाता है। ठीक इसे के अनुरुप इस रथ को निर्मित किया गया है। कुकुरबेडा के उत्कल वासियों में नया रथ मिलने से जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने इस शुभ कार्य के किये विधायक विकास उपाध्याय का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *