रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू, आईपीएस संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस

रायपुर23 जनवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुये 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रेल पुलिस समेत कई अहम पदों पर नई पोस्टिंग की गई है। इस प्रशासनिक सर्जरी को सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
अब रायपुर नगरीय पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।. बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है. वहीं कांकेर में पदस्थ डीआईजी

अमित कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रायपुर नगरीय में तीन नए पुलिस उपायुक्तों की भी तैनाती की गई है.

बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव रेंज में अदला-बदली
दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल को अब बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक

शांडिल्य को दुर्ग रेंज भेजा गया है. पुलिस मुख्यालय में पदस्थ बालाजी राव सोमावर को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी बनाया गया

है. इन बदलावों से तीनों रेंज की कमान पूरी तरह से नए हाथों में चली गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *