राजनांदगांव 20 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञान मानसरोवर द्वारा 23 मार्च 2025रविवार को प्रातः 11:00 बजे नगर पालिक निगम राजनांदगांव के

नवनिर्वाचित महापौर अध्यक्ष एवं पार्षदों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह ब्रह्माकुमारीज़ “ज्ञान मानसरोवर” डोंगर गांव रोड ,गोकुल नगर के आगे, बिजली सब स्टेशन के पास राजनांदगांव में रखा गया है ।

इस अवसर पर नव निर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव जी एवं समस्त 51पार्षदों को आमंत्रित किया गया है ।उपरोक्त जानकारी स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने दी।
