बीजापुर 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर स्थित गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
मिली जानकारी मुताबिक मुठभेड़ माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो अब तक जारी है।
संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।
मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस का मानना है कि नक्सलियों को और भी बड़ा नुकसान हुआ होगा।
मुठभेड़ में बीजापुर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया।
सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं, और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
बता दें कि यह नक्सालियों के मांद के रूप में जाना जाता है, यह इलाका घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है जहां पहले भी कई बार नक्सली हमले हो चुके हैं।
